गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

अध्याय 2 : गीता का सार (श्लोक 2 . 35)












अध्याय 2 : गीता का सार

श्लोक 2 . 35


भयाद्रणादुपरतं मंस्यन्ते त्वां महारथाः |

येषां च त्वं बहुमतो भूत्वा यास्यसि लाघवम्  ३५ 


Translation by His Divine Grace Srila A C Bhaktivedanta Swami Prabhupada 

The great generals who have highly esteemed your name and fame will think that you have left the battlefield out of fear only, and thus they will consider you insignificant


भावार्थ

जिन-जिन महाँ योद्धाओं ने तुम्हारे नाम तथा यश को सम्मान दिया है वे सोचेंगे कि तुमने डर के मारे युद्धभूमि छोड़ दी है और इस तरह वे तुम्हें तुच्छ मानेंगे |


तात्पर्य

 भगवान् कृष्ण अर्जुन को अपना निर्णय सुना रहे हैं, “तुम यह मत सोचो कि दुर्योधन, कर्ण तथा अन्य समकालीन महारथी यह सोचेंगे कि तुमने अपने भाईओं तथा पितामह पर दया करके युद्धभूमि छोड़ी है | वे तो यही सोचेंगे कि तुमने अपने प्राणों के भय से युद्धभूमि छोड़ी है | इस प्रकार उनकी दृष्टि में तुम्हारे प्रति जो सम्मान है वह धूल में मिल जायेगा |”