अध्याय 4 : दिव्य ज्ञान
श्लोक 4 . 37
यथैधांसि समिद्धोSग्निर्भस्मसात्कुरुतेSर्जुन |
ज्ञानाग्निः सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा ३७
Translation by His Divine Grace Srila A C Bhaktivedanta Swami Prabhupada
As a blazing fire turns firewood to ashes, O Arjuna, so does the fire of knowledge burn to ashes all reactions to material activities.
भावार्थ
जैसे प्रज्ज्वलित अग्नि ईंधन को भस्म कर देती है, उसी तरह हे अर्जुन! ज्ञान रूपी अग्नि भौतिक कर्मों के समस्त फलों को जला डालती है ।
तात्पर्य
आत्मा तथा परमात्मा सम्बन्धी पूर्णज्ञान तथा उनके सम्बन्ध की तुलना यहाँ अग्नि से की गई है । यह अग्नि न केवल समस्त पापकर्मों के फलों को जला देती है, अपितु पुण्यकर्मों के फलों को भी भस्मसात् करने वाली है । कर्मफल की कई अवस्थाएँ हैं - शुभारम्भ, बीज, संचित आदि । किन्तु जीव को स्वरूप का ज्ञान होने पर सब कुछ भस्म हो जाता है चाहे वह पूर्ववर्ती हो या परवर्ती । वेदों में (बृहदारण्यक उपनिषद् ४४ २ २) कहा गया है - उभे उहैवैष एते तरत्य मृतः साध्वा साधूनी - "मनुष्य पाप तथा पुण्य दोनों ही प्रकार के कर्म फलों को जीत लेता है ।
