सोमवार, 11 मई 2026

अध्याय 12 : भक्तियोग (श्लोक 12.16)








अध्याय 12 : भक्तियोग

श्लोक 12.16


अनपेक्षः श्रुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः |

सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः  १६ .


Translation by His Divine Grace Srila A C Bhaktivedanta Swami Prabhupada 

My devotee who is not dependent on the ordinary course of activities, who is pure, expert, without cares, free from all pains, and not striving for some result, is very dear to Me.


भावार्थ

मेरा ऐसा भक्त जो सामान्य कार्य-कलापों पर आश्रित नहीं है, जो शुद्ध है, दक्ष है, चिन्तारहित है, समस्त कष्टों से रहित है और किसी फल के लिए प्रयत्नशील नहीं रहता, मुझे अतिशय प्रिय है |


तात्पर्य

भक्त को धन दिया जा सकता है, किन्तु उसे धन अर्जित करने के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए | भगवत्कृपा से यदि उसे स्वयं धन की प्राप्ति हो, तो वह उद्विग्न नहीं होता | स्वाभाविक है कि भक्त दिनभर में दो बार स्नान करता है और भक्ति के लिए प्रातःकाल जल्दी उठता है | इस प्रकार वह बाहर तथा बितर से स्वच्छ रहता है | भक्त सदैव दक्ष होता है, क्योंकि वह जीवन के समस्त कार्यकलापों के सार को जानता है और प्रामाणिक शास्त्रों में दृढ़विश्वास रखता है | भक्त कभी किसी दल में भाग नहीं लेता, अतएव वह चिन्तामुक्त रहता है | समस्त उपाधियों से मुक्त होने के कारण कभी व्यथित नहीं होता, वह जानता है कि उसका शरीर एक उपाधि है, अतएव शारीरिक कष्टों के आने पर वह मुक्त रहता है | शुद्ध भक्त कभी भी ऐसी वास्तु के लिए प्रयास नहीं करता, जो भक्ति के नियमों के प्रतिकूल हो | उदाहरणार्थ, किसी विशाल भवन को बनवाने में काफी शक्ति लगती है, अतएव वह कभी ऐसे कार्य में हाथ नहीं लगाता, जिससे उसकी भक्ति में प्रगति न होती हो | वह भगवान् के लिए मंदिर का निर्माण करा सकता है और उसके लिए वह सभी प्रकार की चिन्ताएँ उठा सकता है, लेकिन वह अपने परिवार वालों के लिए बड़ा स मकान नहीं बनाता |