सोमवार, 4 मई 2026

अध्याय 12 : भक्तियोग (श्लोक 12.9)








अध्याय 12 : भक्तियोग

श्लोक 12.9


अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरम् |

अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय  ९ 


Translation by His Divine Grace Srila A C Bhaktivedanta Swami Prabhupada 

My dear Arjuna, O winner of wealth, if you cannot fix your mind upon Me without deviation, then follow the regulative principles of bhakti-yoga. In this way develop a desire to attain Me.


भावार्थ

हे अर्जुन, हे धनञ्जय! यदि तुम अपने चित्त को अविचल भाव से मुझ पर स्थिर नहीं कर सकते, तो तुम भक्तियोग के विधि-विधानों का पालन करो | इस प्रकार तुम मुझे करने की चाह उत्पन्न करो |


तात्पर्य

इस श्लोक में भक्तियोग की दो पृथक्-पृथक् विधियाँ बताई गई हैं | पहली विधि उस व्यक्ति पर लागू होती है, जिसने दिव्य प्रेम द्वारा भगवान् कृष्ण के प्रति वास्तविक आसक्ति उत्पन्न कर ली है | दूसरी विधि उसके लिए है जिसने इस प्रकार से भगवान् कृष्ण के प्रति आसक्ति नहीं उत्पन्न की | इस द्वितीय श्रेणी के बिना नाना प्रकार के विधि-विधान हैं, जिनका पालन करके मनुष्य अन्ततः कृष्ण-आसक्ति अवस्था को प्राप्त हो सकता है |भक्तियोग इन्द्रियों का परिष्कार (संस्कार) है | संसार में इस समय सारो इन्द्रियाँ सदा अशुद्ध हैं, क्योंकि वे इन्द्रियतृप्ति में लगी हुई हैं | लेकिन भक्तियोग के अभ्यास से ये इन्द्रियाँ शुद्ध की जा सकती हैं, और शुद्ध हो जाने पर वे परमेश्र्वर के सीधे संपर्क में आ जाती हैं | इस संसार में रहते हुए मैं किसी अन्य स्वामी की सेवा में रत हो सकता हूँ, लेकिन मैं सचमुच उसकी प्रेमपूर्ण सेवा नहीं करता | मैं केवल धन के लिए सेवा करता हूँ | और वह स्वामी भी मुझसे प्रेम नहीं करता, वह मुझसे सेवा कराता है और मुझे धन देता है | अतएव प्रेम का प्रश्न ही नहीं उठता | लेकिन आध्यात्मिक जीवन के लिए मनष्य को प्रेम की शुद्ध अवस्था तक ऊपर उठाना होता है | यह प्रेम अवस्था इन्हीं इन्द्रियों के द्वारा भक्ति के अभ्यास से प्राप्त की जा सकती हैं |यह ईश्र्वरप्रेम अभी प्रत्येक हृदय में सुप्त अवस्था में है | वहाँ पर यह ईश्र्वरप्रेम अनेक रूपों में प्रकट होता है, लेकिन भौतिक संगति से दूषित हो जाता है | अतएव उस भौतिक संगति से हृदय को विमल बनाना होता है और उस सुप्त अवाभाविक कृष्ण-प्रेम को जागृत करना होता है | यही भक्तियोग की पुरु विधि है |भक्तियोग के विधि-विधानों का अभ्यास करने के लिए मनुष्य को किसी सुविज्ञ गुरु के मार्गदर्शन में कतिपय नियमों का पालन करना होता है - यथा ब्रह्ममुहूर्त में जागना, स्नान करना, मन्दिर में जाना तथा प्रार्थना करना एवं हरे कृष्ण कीर्तन करना, फिर अर्चा-विग्रह पर चढ़ाने के लिए फूल चुनना, अर्चा-विग्रह पर भोग चढ़ाने के लिए भोजन बनाना, प्रसाद ग्रहण करना अदि | ऐसे अनेक विधि-विधान हैं, जिनका पलान आवश्यक है | मनुष्य को शुद्ध भक्तों से नियमित रूप से भगवद्गीता तथा श्रीमद्भागवत सुनना चाहिए | इस अध्याय से कोई भी ईश्र्वर-प्रेम के स्टार तक उठ सकता है और तब भगवद्धाम तक्क उसका पहुँचना ध्रुव है | विधि-विधानों के अन्तर्गत गुरु के आदेशानुसार भक्तियोग का यह अभ्यास करके मनुष्य निश्चय ही भगवत्प्रेम की अवस्था को प्राप्त हो सकेगा |